देहरादून/ (विकासनगर) : विकासनगर में पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 104.02 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई है, जिसकी कीमत लगभग 31 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई तेज कर दी है।
सहसपुर थाना प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि पुलिस ने चेकिंग के दौरान आदुवाला गांव के पास शहबाज नामक एक तस्कर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने बताया कि वह सहारनपुर से स्मैक खरीदकर लाया था और विकासनगर क्षेत्र में महिलाओं के साथ मिलकर ऊंचे दामों पर नशा करने वालों को स्मैक उपलब्ध कराता था।
आरोपी शहबाज उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर सहारनपुर का निवासी है। वह स्मैक को जीशान नामक एक व्यक्ति से सस्ते दामों में खरीदकर लाता था और उसे कुंजाग्रांट की हबीब उर्फ माडी को देने जा रहा था। पुलिस ने बताया कि दो अन्य आरोपी, जिनकी पहचान जीशान और हबीब उर्फ माडी के रूप में हुई है, अभी भी फरार हैं। पुलिस इनकी तलाश कर रही है।
