Udayprabhat
uttrakhand

अल्मोड़ा में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 4 तस्कर गिरफ्तार.. 17.43 लाख का मादक पदार्थ बरामद

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अलग-अलग स्थानों से 4 तस्करों को गिरफ्तार किया है और 17.43 लाख रुपये मूल्य के मादक पदार्थ बरामद किए हैं।

कोतवाली अल्मोड़ा में बाइक सवार दो अभियुक्तों से 2.868 किलोग्राम चरस।
थाना सल्ट: एक फोर्ड फिगो कार से 37.450 किलोग्राम गांजा।
थाना दन्या: एक वैगनआर कार से 25 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब।

अल्मोड़ा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा ने नशा तस्करों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। कोतवाली अल्मोड़ा के प्रभारी निरीक्षक योगेश चन्द्र उपाध्याय की अगुवाई में 19 मई को नियमित चेकिंग के दौरान एक बाइक को रोका गया। बाइक की नंबर प्लेट दोषपूर्ण होने पर पुलिस को शक हुआ और बैग की जांच की गई, जिसमें 2.868 किलोग्राम चरस बरामद हुई। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।  पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे चरस बागेश्वर से लेकर आ रहे थे और इसे बरेली में ऊंचे दामों पर बेचने की योजना बना रहे थे।

Leave a Comment