Udayprabhat
uttrakhandदेहरादून

डोईवाला और हरबर्टपुर नगर पालिका में यूसीसी पोर्टल पर पंजीकरण के लिए शिविर होंगे आयोजित

देहरादून: जिलाधिकारी सविन बसंल ने बताया कि उत्तराखंड शासन द्वारा समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के अंतर्गत पंजीकरण के लिए विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। यह शिविर नगर पालिका परिषद डोईवाला और हरबर्टपुर के सभी वार्डों में युद्धस्तर पर संपन्न होंगे। डीएम ने नगर पालिका परिषद डोईवाला और हरबर्टपुर के वार्डों में यूसीसी पोर्टल पर पंजीकरण स्थापित करने के लिए अधिशासी अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे प्रत्येक वार्ड में यूसीसी पोर्टल के लिए पंजीकरण शिविर का आयोजन सुनिश्चित करें, जिसमें जरूरी व्यवस्थाएं की जाएं। इसके साथ ही, शिविरों की तिथियों की सूचना प्रचारित करने तथा जन प्रतिनिधियों से सहयोग प्राप्त करने का कार्य भी किया जाए। पंजीकरण की प्रगति की जानकारी संबंधित अधिकारी मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय को प्रतिदिन भेजेंगे।

शिविरों के आयोजन के लिए निम्नलिखित तिथियां निर्धारित की गई हैं:

नगर पालिका परिषद डोईवाला के विभिन्न वार्डों में 21 से 24 मई, 2025 तक पंजीकरण शिविर आयोजित होंगे।
नगर पालिका परिषद हरबर्टपुर के वार्डों में 22 से 27 मई, 2025 तक शिविर लगाए जाएंगे।

Leave a Comment