Udayprabhat
uttrakhandदेहरादून

देहरादून में यातायात सुरक्षा के लिए 6 शराब दुकानों को हटाने का आदेश, अब होंगी दूसरी जगहों पर शिफ्ट- DEHRADUN LIQUOR SHOP SHIFT

देहरादून: देहरादून में यातायात में रुकावट पैदा कर रही 6 देशी और विदेशी शराब दुकानों को हटाने का निर्णय लिया गया है। सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा के बाद जिला प्रशासन ने यह आदेश जारी किया। यदि आदेश का पालन नहीं किया गया, तो संबंधित लाइसेंसों को निरस्त किया जाएगा।

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में एसएसपी और एसपी यातायात ने शहर में बढ़ते सड़क हादसों और ट्रैफिक जाम के कारण मदिरा की दुकानों को बताया। ने सिफारिश की थी कि इन दुकानों को मुख्य पुलिस और सड़कों से हटाना आवश्यक है। जिलाधिकारी ने सुरक्षित यातायात सुनिश्चित करने के लिए 27 मार्च को हुई बैठक में सन पार्क, चूना भट्टा, बिन्दाल तिराहा, और रोजगार तिराहा में स्थित 6 शराब दुकानों को स्थानांतरित करने का निर्णय लिया।

जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा कि जिला स्तर पर गठित सड़क सुरक्षा समिति राजधानी की सड़कों पर सुरक्षा सुनिश्चित करने के प्रति प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सड़क पर सुरक्षा प्राथमिकता है, और यातायात में बाधक बने सभी कारकों को समाप्त किया जाएगा।

Leave a Comment