Udayprabhat
uttrakhandदुनियादेशहेल्थ

उत्तराखंड में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट का मामला, स्वास्थ्य विभाग जारी रखेगा अलर्ट

देहरादून : उत्तराखंड: देश में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट की दस्तक के साथ ही उत्तराखंड में भी इसके मामले सामने आए हैं। प्रदेश में हाल ही में दो मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है, जो विदेश यात्रा से लौटे थे। इनमें से एक महिला मरीज गुजरात की यात्रा करके लौटीं हैं और उनका उपचार ऋषिकेश स्थित एम्स में किया जा रहा है। दूसरी मरीज हाल ही में बेंगलुरू से लौटी हैं और वे एक चिकित्सक हैं, जिन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है।

स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रदेश की सभी चिकित्सा इकाइयों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि यदि किसी भी मरीज में कोरोना के लक्षण दिखाई दें, तो उनकी तुरंत जांच कराई जाए।

प्रशासन ने कोरोना संक्रमण की संभावित लहर से निपटने के लिए सभी जरूरी तैयारी करना शुरू कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी अस्पतालों में आवश्यक उपकरणों और दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। सभी नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि वे एहतियाती उपायों का पालन करें और सुरक्षित रहें।

Leave a Comment