महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मिली मंज़ूरी, बजट और नई नीतियों पर लिए गए कई अहम निर्णय.
देहरादून:मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में सचिवालय सभागार में उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (UJVNL) की 126वीं बोर्ड बैठक आयोजित हुई। बैठक में निगम की आगामी योजनाओं, परियोजनाओं और वित्तीय लक्ष्यों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 5212 मिलियन यूनिट बिजली उत्पादन का लक्ष्य निर्धारित किया गया। साथ ही वित्त वर्ष 2024-25 में निगम द्वारा प्राप्त की गई उपलब्धियों की समीक्षा की गई और वर्ष 2025-26 के लिए नई कार्य योजना पर चर्चा की गई।
बैठक के प्रमुख निर्णय:
सिरकारी-भयोल-रूपसिया बगड़ परियोजना के सिविल पैकेज को हाइड्रो पैकेज के साथ शामिल करने की मंज़ूरी
उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग में रिव्यू पिटीशन दाखिल करने का अनुमोदन
मनेरी भाली परियोजना में रिमोट ऑपरेटेड व्हीकल (ROV) से सर्वेक्षण की स्वीकृति
वित्त वर्ष 2025-26 का बजट अनुमोदित
100 करोड़ से अधिक की निविदाओं में भी 20 से 100 करोड़ की निविदा प्रपत्र का उपयोग करने की अनुमति
30 जून या 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त होने वाले कार्मिकों को शासन के अनुरूप नोशनल इंक्रीमेंट का लाभ देने का निर्णय
प्रमोशन शिथिलीकरण नियमावली को अंगीकार किया गया.
मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने निगम की अब तक की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि ऊर्जा उत्पादन की गुणवत्ता और दक्षता को बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए।
