Udayprabhat
uttrakhandदेहरादून

एसएसपी अजय सिंह के निर्देशन में दून पुलिस का शानदार परफॉर्मेंस, आरती के दौरान बिछड़ा 5 वर्षीय बालक को मिलवाया माता पिता से

पुलिस ने बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालकर माता-पिता से मिलवाया.
बेटे को पाकर भावुक हुए माता-पिता, दून पुलिस का किया धन्यवाद.

ऋषिकेश: गंगा आरती के दौरान त्रिवेणी घाट की भीड़ में एक पांच वर्षीय बालक अपने माता-पिता से बिछड़ गया। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ऋषिकेश घूमने आए सुधीर पांडे ने आरती के बाद चौकी त्रिवेणी घाट पर पहुंचकर इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्चे की तलाश के लिए अलग-अलग पुलिस टीमें गठित कीं।

पुलिस टीमों ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और त्रिवेणी घाट, आस्था पथ, नाव घाट, चंद्रेश्वर नगर, आईएसबीटी, रेलवे स्टेशन, योग नगरी स्टेशन, लक्ष्मण झूला मार्ग और हरिद्वार मार्ग सहित पूरे क्षेत्र में व्यापक सर्च अभियान चलाया। कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद रात्रि करीब 9:30 बजे बच्चा मायाकुंड नाव घाट के पास अकेला गंगा में स्नान करता हुआ मिला।

किसी भी अनहोनी से पहले पुलिस टीम ने बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला और उसकी पहचान कर चौकी लाया गया। बाद में बच्चे को सकुशल उसके माता-पिता से मिलाया गया। अपने लाड़ले को सुरक्षित देखकर माता-पिता की आंखें भर आईं और उन्होंने ऋषिकेश पुलिस का हृदय से आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment