देहरादून: देहरादून पुलिस लगातार मादक पदार्थों के तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई कर रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर जनपद में सघन चेकिंग एवं सत्यापन अभियान जारी है।
इसी क्रम में 15 जून 2025 को कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आईडीपीएल गेस्ट हाउस के पास से एक युवक को 256 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अभिषेक पुत्र राजकुमार निवासी बाल्मिकी बस्ती, रेलवे रोड, देहरादून (वर्तमान पता – चूना भट्टा, बनखंडी, ऋषिकेश) के रूप में हुई है, जिसकी उम्र 24 वर्ष है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना ऋषिकेश में मु0अ0सं0: 306/25, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
