एक पद पर कई आपत्तियां आने से सूचीबद्ध करने में विभाग का छूटा पसीना.
देहरादून : उत्तरकाशी जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए जारी आरक्षण सूत्री पर आपत्तियां दर्ज करने की समय सीमा रविवार को समाप्त हो गई। दे दिन में प्रधान, क्षेत्र पंचायत तथा जिला पंचायत सदस्य पद के लिए कुल 357 आपत्तियां दर्ज हुई हैं। एक ही पद पर कई-कई आपत्तियों के चलते आपत्तियों की बाढ़ सी आ गई है। एक सीट पर एक व्यक्ति ने दो से तीन आपत्ति दर्ज की हैं, जिन्हें सूचीबद्ध करने में जिला पंचायत राज विभाग के भी पसीने छूट गए।
दरअसल, बीते शुक्रवार देर रात को जिला प्रशासन ने जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य व प्रमुख प्रधान पदों पर 183, क्षेत्र पंचायत सदस्य पदों पर 124 तथा जिला पंचायत सदस्य पदों पर 50 समेत कुल 357 आपत्ति हुई दर्ज तथा जिला पंचायत सदस्य पदों पर आरक्षण सूची जारी की थी। सूची जारी करने के लिए आरक्षण को लेकर गत शनिवार व रविवार को आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया था। कोई भी व्यक्ति जिसे किसी सीट पर आरक्षण पर आपत्ति हो तो वह खंड विकास अधिकारी कार्यालय से लेकर जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय या जिलाधिकारी कार्यालय में आपत्ति दर्ज करा सकता था। जिला पंचायत राज अधिकारी केसी बहुगुणा ने बताया कि दो दिन में प्रधान पदों पर 183, क्षेत्र पंचायत सदस्य पदों पर 124 तथा जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए 50 समेत कुल 357 आपत्ति आई हैं।
आपत्तियां खोले जाने पर एक ही व्यक्ति ने एक ही सीट पर दो से तीन आपत्तियां भी दर्ज कराई हैं, जिनकी एक ही आपत्ति मान्य होगी। उन्होंने बताया कि आपत्तियों को कंप्यूटर पर सूचीबद्ध करने का काम जारी है। बता दें कि जनपद में ग्राम पंचायत की 521, जिला पंचायत सदस्य की 28 तथा क्षेत्र पंचायत सदस्यों की 206 सीटें हैं। वहीं, प्रमुख क्षेत्र पंचायत की छह सीटें हैं।
