“कैंची धाम में उमड़ा भक्ति सागर, सवा लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा नीब करौरी के दर्शन”
नैनीताल जिले में बाबा नीव करौली महाराज के कैंची धाम में रविवार को स्थापना दिवस पर श्रद्धालुओं का ज्वार उमड़ा. मंदिर से करीब दो किमी दूर तक कतार हो भक्तों ने बाबा के दर्शन किए और मालपुए का महाप्रसाद ग्रहण किया.
नैनीतालः जिला मुख्यालय से 19 किलोमीटर दूर हल्द्वानी अल्मोड़ा हाईवे पर कैंची में स्थित बाबा नीब करौरी महाराज के धाम के स्थापना दिवस पर करीब सवा लाख श्रद्धालुओं की भक्ति और आस्था का ज्वार उमड़ा। शनिवार रात से ही मंदिर के मुख्य गेट से लाइन लगनी शुरू हो गई थी। देश भर से पहुंचे भक्त बाबा के सुबह से दर्शन के साथ मालपुए का महाप्रसाद ग्रहण कर पुण्य के भागीदार बने। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए इस बार दोपहिया वाहनों पर भी प्रतिबंध के साथ ही भवाली से कैंची धाम सुबह पांच बजे से रात तक सवा लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान तक आठ किमी के क्षेत्र को जीरो जोन बनाया गया था। आमजन से लेकर वीआइपी भी 600 शटल बस व टैक्सी से पहुंचे। इससे धाम में पहली बार जाम नहीं लगा।
रविवार सुबह पांच बजे धाम का मुख्य गेट खुलने के साथ ही आस्थावानों के दर्शन का इंतजार खत्म हुआ। हजारों लोग रात व तड़के से ही लंबी-लंबी लाइन में आमजन से लेकर वीआइपी भी शटल सेवा से पहुंचे, इस बार नहीं लगा जाम लगकर बाबा की एक झलक पाने को आतुर थे। भक्त दर्शन कर आगे बढ़ते रहे और लाइन भी लंबी होती चली गई। दिन चढ़ने के साथ ही भक्तों का उत्साह बढ़ता गया और एक समय लाइन करीब दो किमी लंबी पहुंच गई। एसएसपी पीएस मीणा के अनुसार सुबह से रात तक करीब सवा लाख भक्तों ने बाबा के दर्शन किए। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी सहित आतंकवाद निरोधी दस्ता, पैरामिलट्री फोर्स सहित छह सौ से अधिक सुरक्षा कर्मियों की तैनाती, ड्रोन, सीसीटीवी से मेला क्षेत्र की निगरानी की गई।
500 स्वयंसेवकों ने संभाली कमान : बाबा नीब करौरी की तपस्थली कैंची घाम भक्तों के जीवन में आध्यात्मिक शांति और सुख-समृद्धि लाने के लिए प्रसिद्ध हैं। देश-विदेश से लोग यहां अपनी मनोकामनाएं पूरी करने के लिए आते हैं। प्रशासन व पुलिस की ओर से इस बार श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए थे।
