Udayprabhat
uttrakhand

स्मैक की तस्करी करते दो आरोपी गिरफ्तार, 4.21 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद

उत्तरकाशी: पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के निर्देशन में जिले में नशा तस्करों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट देवेन्द्र सिंह नेगी के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष पुरोला मोहन कठैत के नेतृत्व में पुरोला पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है।

पुलिस टीम ने नौगांव-विकासनगर मार्ग पर बिल्ला के पास चेकिंग के दौरान दो युवकों को स्कूटी (यूके 07 एफवी 0880) से स्मैक की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 4.21 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) बरामद की गई।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान:

दीपक जगूड़ी, पुत्र दुर्गा प्रसाद जगूड़ी, निवासी पॉलगांव, बड़कोट, उम्र 27 वर्ष

सोहन शाह, पुत्र इन्दर सिंह, निवासी कंडारी, बड़कोट, उम्र 40 वर्ष

प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि आरोपी यह स्मैक देहरादून क्षेत्र से लाकर स्वयं भी इसका सेवन करते थे और अवैध रूप से बेचते भी थे। इस मामले में थाना पुरोला में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/60 के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आगे की जांच कर रही है और नशा तस्करी के नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Comment