Udayprabhat
uttrakhandदेहरादून

“बीजेपी विधायक ने खोली धामी सरकार की पोल, कांग्रेस ने की निष्पक्ष जांच की मांग”: विकाश नेगी

देहरादून: उत्तराखंड की सत्तारूढ़ भाजपा सरकार एक बार फिर अपने ही विधायकों के आरोपों से घिरती नजर आ रही है। भाजपा के वरिष्ठ विधायक महंत दिलीप रावत द्वारा प्रदेश में फैले भ्रष्टाचार, प्रशासनिक अव्यवस्थाओं और जनविरोधी नीतियों को लेकर उठाए गए सवालों ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है।

कांग्रेस सोशल मीडिया के प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा,
“अब यह मामला विपक्ष का नहीं रहा। जब खुद भाजपा विधायक सरकार पर सवाल उठा रहे हैं, तो यह साफ संकेत है कि धामी सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है और जनहित से भटक चुकी है।”
नेगी ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार अब प्रशासन को निजी हितों से चला रही है, और जनता से जुड़े मुद्दों पर चुप्पी साधे बैठी है।

कांग्रेस पार्टी ने दो प्रमुख मांगें रखीं:

1. महंत दिलीप रावत द्वारा लगाए गए सभी आरोपों की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच करवाई जाए।

2. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जनता के सामने आकर स्पष्ट जवाब दें।

विकास नेगी ने अंत में कहा कि उत्तराखंड की जनता सब कुछ देख रही है और आने वाले समय में इसका जवाब जरूर देगी।

Leave a Comment