पिथौरागढ़ : पिथौरागढ़ जिले के नेपाल सीमा से सटे जमतड़ी पोस्ट पर तैनात एक जवान की खाई में गिरने से मौत हो गई। मृतक जवान की पहचान आरक्षी शिवपाल (30 वर्ष) पुत्र इंदरजीत, निवासी ग्राम एवं पोस्ट बिलीबन, जिला बिलासपुर (छत्तीसगढ़) के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीती सुबह रौलकॉल के दौरान शिवपाल की अनुपस्थिति दर्ज की गई, जिसके बाद उसकी तलाश शुरू की गई। खोजबीन के दौरान शिवपाल खाई में अचेत अवस्था में पड़ा मिला। उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि जवान रात के समय फोन पर बात करने या सिग्नल की तलाश में निकला होगा। नेपाल सीमा से लगे इस दुर्गम क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क की समस्या आम है। बताया जा रहा है कि सिग्नल ढूंढते वक्त वह 50 मीटर गहरी खाई में गिर गया। मृतक जवान के परिवार में माता, पिता और बड़ा भाई हैं। जवान के निधन की खबर से
