Udayprabhat
accidentuttrakhandदेहरादून

डोईवाला में ब्रेक फेल डंपर टोल प्लाजा बैरिकेडिंग से टकराया, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

देहरादून: मंगलवार को डोईवाला के पास एक बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब देहरादून से डोईवाला की ओर आ रहा खनन सामग्री से भरा एक डंपर अचानक अनियंत्रित हो गया। जैसे ही डंपर मनीमाई मंदिर के पास पहुंचा, उसके ब्रेक फेल हो गए।

स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए डंपर को सीधे टोल प्लाजा की किसी लेन में घुसाने के बजाय, उसे उससे पहले बनी पत्थर की बैरिकेडिंग से टकरा दिया। इस निर्णय से न केवल टोल प्लाजा को नुकसान से बचाया गया, बल्कि वहां मौजूद लोगों की जान भी सुरक्षित रही।

टक्कर के बाद डंपर वहीं रुक गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और डंपर को हटवाकर यातायात व्यवस्था को सामान्य किया। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, जिससे स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। चालक की त्वरित सूझबूझ से एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

Leave a Comment