Udayprabhat
uttrakhand

उत्तराखंड: पुलिस ने होटल में मार छापा, अवैध कैसीनो व अनैतिक गतिविधियों का भंडाफोड़ – 32 गिरफ्तार, भारी नकदी व सामग्री बरामद

रुड़की :  गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर चुंगी स्थित एक होटल में अवैध गतिविधियों और जुए के संचालन की शिकायतों पर कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम ने गुरुवार को छापेमारी कर 8 महिलाओं सहित कुल 32 लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके से ₹2.74 लाख नकद, 1900 जुए के कॉइन और बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है।

पुलिस को लंबे समय से इस होटल में अवैध गतिविधियों की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। मुखबिर की सूचना पर गंगनहर कोतवाली प्रभारी आर.के. सकलानी के नेतृत्व में टीम ने जब होटल में दबिश दी, तो अंदर जुए के लिए व्यवस्थित रूप से सुसज्जित कैसीनो जैसा सेटअप पाया गया। छानबीन में पता चला कि होटल का संचालन अवैध रूप से किया जा रहा था, जिसमें ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए महिलाओं को शॉर्ट ड्रेस में डीलर व ड्रिंक सर्वर के रूप में नियुक्त किया गया था।

पुलिस के अनुसार, होटल का मालिक और एक पूर्व पार्षद इस संपूर्ण नेटवर्क में मुख्य भूमिका निभा रहे थे, जो मौके से फरार हो गए हैं। पुलिस ने होटल को सील कर दिया है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि:

ग्राहकों को कैसीनो जैसी सुविधाएं दी जा रही थीं।

महिलाओं को विशिष्ट भूमिकाओं में रखकर जुए में आकर्षण बढ़ाया जाता था।

होटल को जुए और अन्य अनैतिक गतिविधियों के अड्डे के रूप में संचालित किया जा रहा था।

गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है और मामले में आगे की जांच जारी है।

Leave a Comment