Udayprabhat
uttrakhandदेहरादून

देहरादून: तहसील परिसर में जुआ खेलते पकड़ा गया पटवारी, डीएम ने किया सस्पेंड

तहसील परिसर में ताश खेलते कर्मचारियों का वीडियो वायरल.
जिलाधिकारी सविन बंसल के संज्ञान में आते ही दिए गए तत्काल जांच के आदेश.
राजस्व उप निरीक्षक नागचंद पाए गए दोषी.
उत्तराखंड राज्य कर्मचारी आचरण नियमावली के उल्लंघन पर हुई निलंबन की कार्रवाई.

देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल ने त्यूनी तहसील परिसर में जुआ खेलते पकड़े गए राजस्व उप निरीक्षक नागचंद को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही अन्य कर्मचारियों की पहचान कर उनके विरुद्ध भी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इस मामले की जांच के लिए तहसीलदार त्यूनी को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।

DM Savin Bansal suspended the Patwari.

मामले की शुरुआत एक वायरल वीडियो से हुई, जिसमें तहसील परिसर के मुख्य गेट के पास कुछ राजस्व कर्मचारी ताश खेलते नजर आए। वीडियो के संज्ञान में आते ही जिलाधिकारी ने एसडीएम कालसी, चकराता और त्यूनी को जांच के निर्देश दिए। जांच रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि त्यूनी तहसील के रायगी क्षेत्र के राजस्व उप निरीक्षक नागचंद इस गतिविधि में संलिप्त थे।

राजस्व उप निरीक्षक नागचंद के खिलाफ उत्तराखंड राज्य कर्मचारियों की आचरण नियमावली के उल्लंघन का मामला बनता है। इसके चलते उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है और निलंबन की अवधि में उन्हें तहसीलदार चकराता के कार्यालय से सम्बद्ध किया गया है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने साफ किया कि इस मामले में किसी भी दोषी कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा। अन्य कर्मचारियों की भी पहचान की जा रही है और दोष सिद्ध होने पर निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment