Udayprabhat
uttrakhandदेहरादून

उत्तराखंड में कोकून की MSP बढ़ी, कैबिनेट ने दी मंजूरी, जानें क्या मिलेंगे दाम?- DHAMI CABINET MEETING

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कोकून की नई न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) को मंजूरी दी गई। रेशम विभाग के प्रस्ताव पर कैबिनेट ने मुहर लगाई, जिसके तहत विभिन्न ग्रेड के कोकून की कीमतों में वृद्धि की गई है:

A ग्रेड: ₹400 से बढ़ाकर ₹440 प्रति किलो

B ग्रेड: ₹370 से ₹395 प्रति किलो

C ग्रेड: ₹280 से ₹290 प्रति किलो

D ग्रेड: ₹230 से ₹240 प्रति किलो

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि यह बदलाव हर साल होने वाली एमएसपी पुनर्निरीक्षण प्रक्रिया का हिस्सा है। सरकार को उम्मीद है कि इससे प्रदेश में रेशम उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा। फिलहाल देहरादून और बागेश्वर में कोकून उत्पादन प्रमुख रूप से हो रहा है, लेकिन इस फैसले से अन्य क्षेत्रों में भी उत्पादन बढ़ सकता है।

Leave a Comment