Udayprabhat
uttrakhandएजुकेशनहेल्थ

प्रदेश को दो नए मेडिकल कॉलेजों की सौगात जल्द: सीएम धामी

पिथौरागढ़ और रुद्रपुर में मेडिकल कॉलेज से पहले अस्पतालों का संचालन शुरु.

देहरादून : प्रदेश सरकार अब पिथौरागढ़ और रुद्रपुर में मेडिकल कॉलेज शुरु करने की तैयारी कर रही है, दोनों जगह अस्पताल शुरू किए जा चुके हैं।

बता दें कि मुख्यमंत्री चामी के चार साल के कार्यकाल में उत्तराखंड में दो नए सरकारी मेडिकल कॉलेज शुरु हो चुके हैं। किच्छा में एम्स के सेटेलाइट सेंटर पर काम शुरु हो चुका है। एम्स ऋषिकेश के जरिए प्रदेश में पहली हैली एम्बुलेंस सेवा भी शुरु हो चुकी है। इसका इस्तेमाल, आपातकालीन स्थिति के किया जा रहा है हर्यवाला (देहरादून) में 300 वेड का कैंसर अस्पताल बन कर तैयार हो चुका है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चार जुलाई 2021 को प्रथम कार्यकाल के लिए कार्यभार ग्रहण किया था।

पर्वतीय क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाएं न होने से लोगों को छोटी-छोटी बीमारी पर भी बड़े शहरों की ओर जाना पड़ता था। इसलिए हमारा प्रयास है कि जिला और तहसील स्तर, स्वास्थ्य सेवाओं का मजबूत नेटवर्क विकसित हो। नए मेडिकल कॉलेज खुलने से जहां, लोगों को बेहतर उपचार मिल सकेगा, वहीं राज्य के युवाओं को भी मेडिकल के क्षेत्र में करियर बनाने के अधिक अवसर प्राप्त होगे।

Leave a Comment