Udayprabhat
uttrakhandक्राइम

उत्तराखंड: युवती की सरेआम हत्या, प्रेम संबंध में युवक ने प्रेमिका की गला रेतकर की हत्या, प्रेमी गिरफ्तार

हरिद्वार में रिश्तों का खौफनाक अंजाम,  युवती की बीच सड़क पर हत्या.

हरिद्वार: जनपद हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। नवोदय नगर इलाके में एक युवक ने दिनदहाड़े बीच सड़क पर कथित रूप से अपनी प्रेमिका की गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार, युवक और युवती पिछले चार वर्षों से प्रेम संबंध में थे, लेकिन हाल के महीनों में दोनों के बीच मनमुटाव हो गया था। बताया जा रहा है कि युवती ने आरोपी से बात करना बंद कर दिया था, जिससे वह आक्रोशित था।

सोमवार को हुई इस घटना में आरोपी ने कथित रूप से चाकू से हमला कर युवती की मौके पर ही हत्या कर दी। मृतका की पहचान हंसिका के रूप में हुई है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले की निवासी थी और कुछ समय से नवोदय नगर, हरिद्वार में रह रही थी। घटना की सूचना मिलते ही सिडकुल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपी से पूछताछ जारी है।

Leave a Comment