Udayprabhat
uttrakhandक्राइम

उत्तराखंड: प्रेमी से करवाया पति का कत्ल,अपराध को छिपाने के लिए पत्नी ने कोतवाली में लिखाई पति की गुमशुदगी

अपराध को छिपाने के लिए पत्नी ने कोतवाली में लिखाई पति की गुमशुदगी.
पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर भेजा जेल.

देहरादून: कोतवाली डोईवाला क्षेत्र में पुलिस ने एक व्यक्ति की संदिग्ध अवस्था में गुमशुदगी के राज का पर्दाफाश किया है। इस मामले में उस व्यक्ति की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार प्रेम प्रसंग के चलते व्यक्ति की हत्या की गई थी।

पुलिस के अनुसार एक जुलाई को हेमलता पत्नी नरेंद्र सिंह निवासी बालावाला गूलर घाटी रोड डोईवाला ने थाना डोईवाला पर सूचना दी कि उनके पति नरेंद्र सिंह 28 जून को घर से बिना बताए कहीं चले गए हैं, जिसकी काफी जगह तलाश की गई मगर कोई जानकारी नहीं मिल पाई। पुलिस ने गुमशुदगी की दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान एक जुलाई को डोईवाला क्षेत्रान्तर्गत गूलर घाटी नदी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला, जिसकी पुलिस द्वारा शिनाख्त के प्रयास किए गए तो शव की शिनाख्त गुमशुदा नरेंद्र सिंह के रूप में हुई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि मृतक नरेंद्र सिंह की मृत्यु संदिग्ध प्रतीत होने पर डोईवाला पुलिस ने गहनता से जांच प्रारंभ की और मृतक के घर व घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन किया गया। जांच में मृतक के घर के पास रहने वाले गुफरान पुत्र इस्लाम निवासी नकरौदा, थाना डोईवाला की भूमिका संदिग्ध पाई गई। लोगों के बयानों से पुलिस टीम को गुफरान का मृतक की पत्नी हेमलता के साथ प्रेम प्रसंग होने और इस बात को लेकर मृतक नरेंद्र व उसकी पत्नी हेमलता के मध्य लड़ाई झगड़ा होने वात सामने आई। जिसके बाद पुलिस ने गुफरान को बुलाकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने मृतक की पत्नी के साथ योजना बनाकर नरेन्द्र की हत्या करना स्वीकार कर लिया। जिस पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

शराब में चूहे मारने की दवा पिलाकर उतारा मौत के घाट.
नरेंद्र को चल गया था पत्नी के प्रेम प्रसंग का पता.

पूछताछ में आरोपित गुफरान ने बताया कि उसका नरेन्द्र की पत्नी हेमलता के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसकी उसे जानकारी हो गई थी और वह अक्सर शराब के नशे में इस बात को लेकर अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था। जिससे हेमलता काफी परेशान हो गई थी। उसके द्वारा दोनों ने नरेन्द्र को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। योजना के मुताबिक 28 जून को गुफरान ने नरेन्द्र को गूलरघाटी नदी में शराब पीने के लिये बुलाया। नरेन्द्र की शराब में चूहे मारने की दवा मिलाकर उसे पिला दी, जिससे नरेन्द्र को काफी नशा हो गया और वो नदी में गिर गया। जिसके बाद आरोपित ने नरेन्द्र का सिर पकड़कर नदी में डुबोकर उसकी हत्या कर दी और शव को नदी में फेंक दिया। योजना के मुताबिक घटना के तीन दिन बाद मृतक की पत्नी हेमलता द्वारा कोतवाली डोईवाला पर मृतक की गुमशुदगी लिखवा दी। जिससे मृतक का शव मिलने पर भी उन पर किसी का शक न जाये।

Leave a Comment