Udayprabhat
uttrakhandदेहरादून

एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, आशारोड़ी चेकपोस्ट पर हरियाणा से लाई जा रही 322 बोतल अवैध शराब बरामद, एक गिरफ्तार

देहरादून:  पंचायत चुनावों से ठीक पहले उत्तराखंड एसटीएफ ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए हरियाणा से लाई जा रही अवैध शराब की खेप को पकड़ने में सफलता पाई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नवनीत भुल्लर को मिले सटीक इनपुट के आधार पर, आशारोड़ी चेकिंग बैरियर पर एक कार से 322 बोतल (करीब 27 पेटी) रॉयल स्टैग चंडीगढ़ ब्रांड की शराब बरामद की गई है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

एसटीएफ और थाना क्लेमेंटटाउन पुलिस की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई देर रात की। हरियाणा नंबर की कार (HR 51BB 0504) की तलाशी लेने पर उसकी डिग्गी से शराब की भारी मात्रा बरामद हुई। पकड़े गए अभियुक्त की पहचान सुनील कुमार पुत्र रामचंद्र, निवासी करोरा, जनपद कैथल (हरियाणा) के रूप में हुई है।

चुनाव के मद्देनज़र बढ़ाई गई निगरानी:

एसएसपी नवनीत भुल्लर ने जानकारी दी कि एसटीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि आगामी पंचायत चुनावों के दौरान उत्तराखंड में हरियाणा व पंजाब से बड़ी मात्रा में शराब तस्करी की जा सकती है। इस इनपुट पर तत्काल एक विशेष टीम गठित की गई, जिसने इस मामले में निगरानी रखते हुए कार्रवाई को अंजाम दिया।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि वह यह शराब चंडीगढ़ से खरीदकर देहरादून के चूना भट्टा, रायपुर क्षेत्र में सप्लाई करने वाला था। पूछताछ में इस तस्करी नेटवर्क से जुड़ी और भी जानकारियां सामने आई हैं, जिन पर अब एसटीएफ द्वारा आगे कार्रवाई की जा रही है।

एसएसपी नवनीत भुल्लर ने कहा:

> “उत्तराखंड एसटीएफ लगातार अपराधियों के खिलाफ अभियान चला रही है। प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने और चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण रखने के लिए ऐसी कार्रवाइयां आगे भी जारी रहेंगी।”

Leave a Comment