Udayprabhat
uttrakhandदेहरादून

मुख्यमंत्री की दूरबीन को क्या सिर्फ हरियाली ही दिख रही है: कांग्रेस का तीखा हमला

कांग्रेस ने कहा – वन संरक्षण के नाम पर बन रही योजनाएं केवल फाइलों तक सीमित हैं।

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हालिया जंगल सफारी दौरे को लेकर कांग्रेस ने उन पर तंज कसते हुए कई गंभीर सवाल खड़े किए हैं। कांग्रेस प्रदेश सोशल मीडिया अध्यक्ष विकास नेगी ने पूछा कि क्या मुख्यमंत्री की दूरबीन से जंगल की सिर्फ तस्वीरें दिखाई दे रही हैं या वह राज्य में चल रही वन विभाग से जुड़ी सच्चाइयों को भी देख पा रही है?

कांग्रेस ने फॉरेस्ट लैंड पर हो रहे अवैध कब्जों, पेड़ों की अवैध कटाई, वन विभाग में घोटालों और योजनाओं की ज़मीनी हकीकत जैसे मुद्दों पर सरकार की चुप्पी पर सवाल उठाया। साथ ही पहाड़ों में रहने वाले लोगों की समस्याएं—जैसे जल, ईंधन और चारे की कमी, मानव-वन्यजीव संघर्ष और प्राकृतिक आपदाओं के खतरे—को भी मुद्दा बनाया।

नेगी ने कहा कि सरकार को सिर्फ फोटोशूट और दिखावे की बजाय वन संरक्षण के लिए ईमानदार नीति, गंभीर नीयत और मज़बूत इच्छाशक्ति दिखानी चाहिए। उन्होंने दो टूक कहा: “जंगल बचे रहेंगे, तभी उत्तराखंड बचेगा।”

Leave a Comment