Udayprabhat
uttrakhandक्राइम

उत्तराखंड: कलयुग बेटे ने नशे में धुत हालत में की पिता की हत्या, आरोपी गिरफ्तार-SON MURDER HIS FATHER

नशे में धुत युवक ने कुल्हाड़ी से की पिता की हत्या, वीडियो में दी और हत्या करने की धमकी.

रुद्रपुर : दिनेशपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मोहनपुर नंबर 1 में एक नशे में धुत युवक ने मामूली कहासुनी के बाद अपने पिता की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह कहता नजर आ रहा है, “अभी एक की हत्या की है, और भी करनी है।”

आरोपी की पहचान कन्हई विश्वास के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है।

पुलिस के अनुसार, 16 जुलाई की रात आरोपी और उसके पिता गुरूपद विश्वास के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान गुस्से में आकर कन्हई ने पिता पर कुल्हाड़ी से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया।

परिजनों ने घायल गुरूपद को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन गंभीर हालत के कारण उन्हें हल्द्वानी हायर सेंटर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मृतक के बड़े बेटे सोमनाथ विश्वास की तहरीर पर मामला दर्ज किया और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को ग्राम मोहनपुर से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी घटना के समय नशे की हालत में था और उसका व्यवहार हिंसक था। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से भी यह स्पष्ट है कि आरोपी मानसिक रूप से अस्थिर और खतरनाक स्थिति में था। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Leave a Comment