देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल ने बृहस्पतिवार को ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उत्तराधिकारियों के साथ बैठक करते हुए उनकी समस्याओं को सुनते हुए विभिन्न मांगों में मौके पर ही कई महत्वपूर्ण मांगों को पूर्ण किया।
डीएम ने बैठक में विलम्ब से प्रतिभाग करने पर उत्तराधिकारियों से क्षमा याचना की। जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उत्तराधिकारियों की निशुल्क बस सेवा मांग पर स्मार्ट सिटी लिमिटेड की वसों में यात्रा फ्री करने के मौक पर ही आदेश दिए तथा रोडवेज पर फ्री यात्रा के लिए जीएम से पत्राचार करने का आश्वासन दिया। स्वतंत्रता सेनानियों के उत्तराधिकारियों ने चौराहों, स्कूलों, सड़क, गेट आदि महत्वपूर्ण स्थलों का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम किए जाने की मांग पर जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के सचिव स्वास्थ्य, लोनिवि, शहरी विकास, शिक्षा से पत्राचार करने की बात कही। वहीं, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों उत्तराधिकारियों के स्वतंत्रता सग्राम सेनानियों के पुरानी जेल परिसर के स्मारक के जीर्णोद्धार के अनुरोध पर डीएम ने मौके पर ही स्वीकृति देते हुए स्टीमेट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही 1930 में नमक आंदोलन का गवाह ऐतिहारिसक स्थल खाराखेत के सौदर्याकरण के अनुरोध पर डीएम ने बताया कि डीपीआर वन गई है, जल्द ही कार्य प्रारंभ हो जाएगा। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उत्तराधिकारियों ने डीएम को बताया वर्ष 2021 में पेंशन बढ़ गई, किंतु 10 उत्तराधिकारियों को पेंशन का एरियर नहीं मिला। जिस पर डीएम ने मुख्य कोषाधिकारी को तत्काल सभी को पेंशन एरियर का भुगतान करने के निर्देश दिए,
जिस पर डीएम ने मुख्य कोषाधिकारी को तत्काल सभी को पेंशन एरियर का भुगतान करने के निर्देश दिए, जिस पर मुख्य कोषाधिकारी ने बताया कि आज ही पेंशन एरियर का भुगतान संबंधितों को किया जाएगा। वहीं, चिकित्सालय में स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों, बुजुर्ग नागरिकों के लिए अलग से पंजीकरण खोलने के निर्देश दिए तथा आउटसोर्स माध्यम से अतिरिक्त कार्मिक रखने तथा चिकित्सालयों में सीएमएस, एमओआईसी, पैरामिडिक स्टॉफ, डाक्टर, नर्स को सम्मान पूर्वक व्यवहार के लिए निर्देशित किया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों की ओर से सरकार द्वारा जारी शासनादेश जिसमें नगर निगम अंतर्गत स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को 100 वर्ग मीटर भूमि आंवटन के संबंध में कार्रवाई करने के अनुरोध पर जिलाधिकारी ने मेयर नगर निगम को अनुरोध पत्र भेजने का आश्वासन देते हुए मेयर नगर निगम देहरादून से दूरभाष पर वार्ता कर व्यक्तिगत अनुरोध किया।
सेनानियों के परिजनों को आंवटित सदन निर्माण कार्य को शीघ्र कराने के अनुरोध पर जिलाधिकारी ने एमडीडीए को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही वन विभाग के अधिकारियों को उक्त भूमि पर पेड़ कटान/ शिफ्टंग की कार्रवाई की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। डीएम ने पुरानी जजी कलेक्ट्रेट परिसर में निर्माणाधीन सेनानी भवन में उत्पन्न विवाद में बिगड़ते समन्वय को मौक पर सुलझाते हुए विभागों को त्वरित कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए।
