Udayprabhat
uttrakhand

रुड़की में रिक्शा तेज चलाने पर शुरू हुआ विवाद, देर शाम पथराव और फायरिंग से मचा हड़कंप- Roorkee Stone Pelting

रुड़की: शहर के मोहल्ला किला में रविवार को एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दोपहर में रिक्शा तेज चलाने को लेकर दो युवकों के बीच कहासुनी हुई थी, जिसे स्थानीय लोगों ने शांत करा दिया था। लेकिन शाम होते-होते पुराना विवाद फिर से तूल पकड़ गया।

जानकारी के अनुसार, दोनों पक्षों के लोग देर शाम फिर आमने-सामने आ गए। पहले तो गाली-गलौज हुई, लेकिन देखते ही देखते माहौल बिगड़ गया और दोनों ओर से जमकर पथराव शुरू हो गया। इसी दौरान अफरा-तफरी के माहौल में एक पक्ष के युवक ने तीन राउंड फायरिंग भी की। सौभाग्यवश कोई गोली किसी को नहीं लगी, लेकिन पथराव में दो युवक घायल हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी अपने घरों से फरार हो चुके थे। हालात को देखते हुए मोहल्ले में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

कोतवाली प्रभारी शांति कुमार गंगवार ने बताया कि विवाद के चलते पथराव की घटना हुई है, लेकिन फायरिंग की पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

Leave a Comment