Udayprabhat
uttrakhandweatherदेहरादून

देहरादून में मूसलधार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, कई इलाके जलमग्न, शहर में बने बाढ़ जैसे हालात- Dehradun Heavy Rain

कृष्ण एनक्लेव, कैलाशपुर सहित कई मोहल्लों में तेज बहाव; पुलिस और एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू ऑपरेशन.

देहरादून:  राजधानी देहरादून समेत राज्य के कई हिस्सों में रातभर हुई मूसलधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। नदियां और बरसाती नाले उफान पर हैं, जिससे शहर के कई हिस्सों में पानी भर गया है और बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।

कृष्ण एनक्लेव, कैलाशपुर और पिट्टूवाला रोड जैसे इलाकों में सड़कों पर नदी जैसा बहाव देखने को मिला। लोगों के अनुसार, हर साल यह स्थिति बनती है, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है। कई लोग अपने घरों में कैद हैं, जबकि बुजुर्ग और बच्चे सबसे अधिक खतरे में हैं।

पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें अलर्ट पर हैं। जलभराव वाले इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। पटेल नगर के भूड़पुर क्षेत्र में भी घरों में फंसे लोगों को सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया गया।

देहरादून एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पुलिस लगातार संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त कर रही है और लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को सतर्क किया जा रहा है।

मौसम विभाग ने पहले ही भारी बारिश का अलर्ट जारी किया था और आने वाले 24 घंटों में हालात और बिगड़ने की आशंका जताई है। देहरादून के अलावा नैनीताल, बागेश्वर, चंपावत, पौड़ी और पिथौरागढ़ में भी भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है।

Leave a Comment