Udayprabhat
uttrakhandदेहरादून

चकराता को मिलेगा नया सीएचसी, स्वास्थ्य सेवाओं के उन्नयन को लेकर सक्रिय हुआ प्रशासन, डीएम ने दी मंजूरी

चकराता में नए सीएचसी की ओर कदम, डीएम की पहाड़ी चढ़ाई बनी चर्चा का विषय.
चकराता को मिलेगा नया सीएचसी, डीएम ने देखी संभावित जमीन.

देहरादून: स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में चकराता के लिए राहत भरी खबर है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चकराता का निरीक्षण कर जल्द सुविधाओं के उन्नयन और नए भवन निर्माण की प्रक्रिया को गति देने के निर्देश दिए हैं।

डीएम स्वयं पहाड़ी चढ़कर ग्वासा पुल (डाकरा) के समीप प्रस्तावित नए सीएचसी की भूमि का स्थलीय निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने कहा कि वर्तमान सीएचसी छावनी क्षेत्र की सीमाओं, संकुचित स्थान और बाजार की भीड़भाड़ के कारण विस्तार योग्य नहीं है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर नए भवन में ओपीडी, ऑपरेशन थिएटर, लैब, फार्मेसी, डॉक्टर आवास जैसी सभी जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने अस्पताल में LED फोकस लाइट, एक्स-रे मशीन रिपेयर, ओपीडी विस्तार और आधुनिक उपकरणों की व्यवस्था हेतु आवश्यक धन की तत्काल स्वीकृति दी। लोक निर्माण विभाग को नए भवन का बजट तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश भी दिए गए।

स्थानीय लोगों ने सीएचसी शिफ्टिंग पर आपत्ति जताते हुए कहा कि नया स्थान परिवहन की दृष्टि से कठिन है। इस पर डीएम ने भरोसा दिलाया कि जनहित में ही निर्णय लिया जाएगा। यह पहल क्षेत्र के लिए एक नई स्वास्थ्य सेवा क्रांति की दिशा में अहम कदम साबित हो सकती है।

 

Leave a Comment