Udayprabhat
uttrakhand

उत्तराखंड: अवैध संबंधों के चलते प्रेमी के साथ मिलकर कर दी सास की हत्या

पौड़ी गढ़वाल: थलीसैंण क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक युवक ने अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर उसकी सास की हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 11 जनवरी, 2025 को अंजली देवी का जन्मदिन था। इसी रात अंजली का प्रेमी दीपक कुमार उसके घर आया और रात करीब तीन बजे वह अपने घर जाने के लिए अंजली के कमरे से निकला, तभी अंजली की सास सुरेशी देवी ने उसे देख लिया और शोर मचाने लगी, इस बात से डरकर दीपक और अंजली ने मिलकर सुरेशी देवी का मुंह दबाया, गला घोंटा और सिर पर ईंट मारकर मौत के घाट उतार दिया।

सुरेशी देवी के दो बेटे हैं इनमें बड़ा बेटा सर्वेश्वर हरिद्वार में नौकरी करता है और कभी – कभी छुट्टी पर घर आता है। वहीं छोटा बेटा अपनी पत्नी के साथ हरिद्वार में ही रहता है और वो भी कभी – कभी ही घर आता था। ऐसे में थलीसैंण में अंजली उसकी छह साल की बेटी और सास सुरेशी ही रहते थे।

पुलिस ने इस मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए दीपक कुमार और अंजली देवी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को आज न्यायालय में पेश किया गया।

 

Leave a Comment