नैनीताल: हर साल जनवरी के प्रथम सप्ताह में होने वाली देश की प्रतिष्ठित सैनिक स्कूल घोड़ाखाल की प्रवेश परीक्षा (कक्षा छह और कक्षा नौ के लिए) इस बार फरवरी के द्वितीय सप्ताह में होना संभावित है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने इस परीक्षा के लिए संशोधित विज्ञप्ति जारी कर दी है। इससे इसके बाद तय है कि फरवरी प्रथम सप्ताह में परीक्षा आयोजित कर ली जाएगी।
सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा के लिए 23 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। परीक्षा शुल्क ऑनलाइन जमा करने की अंतिम तिथि 24 जनवरी रखी गई है। प्रवेश परीक्षा फॉर्म में किसी भी त्रुटि के सुधार के लिए 26 से 28 जनवरी 2025 तक का समय दिया गया है।
अब राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने संशोधित पब्लिक नोटिस जारी कर दिया है। इसके तहत प्रवेश परीक्षा के लिए 23 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। परीक्षा शुल्क ऑनलाइन जमा करने की अंतिम तिथि 24 जनवरी रखी गई है। प्रवेश परीक्षा फॉर्म में किसी भी त्रुटि के सुधार के लिए 26 से 28 जनवरी 2025 तक का समय दिया गया है। आवेदन में त्रुटि सुधार और आवेदन करने के लिए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने वेबसाइट भी जारी कर दी है। आवेदक परीक्षा एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट https://www.nta..ac.in तथा https://exams.nta. ac. In/AISSEE/ पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
