हल्द्वानी। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर मंजू ज्याला, प्रभारी एंटी ह्यूमैन ट्रैफिकंग फोर्स के नेतृत्व में टीम ने हल्द्वानी और मुखानी क्षेत्र के विभिन्न स्पा सेंटरों पर औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कोतवाली हल्द्वानी क्षेत्र में स्थित लोटस स्पा सेंटर और 7 हेवन स्पा सेंटर तथा मुखानी क्षेत्र स्थित न्यू सनलाइट स्पा सेंटर में विजिटर रजिस्टर में कस्टमर का पूर्ण विवरण अंकित नहीं था। साथ ही ग्राहक की आईडी और कर्मचारियों का भी सत्यापन नहीं किया गया था। इस पर तीनों स्पा सेंटरों पर पुलिस एक्ट के तहत दस-दस हजार का चालान किया गया।
इस दबिश के दौरान एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम ने विभिन्न स्पा सेंटरों में हो रही अनियमितताओं को उजागर करते हुए संबंधित नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए कार्यवाही की।
