Udayprabhat
uttrakhand

हरिद्वार: अपहरण व दुष्कर्म के आरोपी ने थाने पहुंचकर किया सरेंडर

हरिद्वार। नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म के आरोपी ने पुलिस के डर से थाने पहुंचकर खुद को सरेंडर कर दिया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

बीती शुक्रवार कोतवाली मंगलौर निवासी एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के संबंध में नामजद तहरीर दी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया और आरोपी की दबिश के लिए शिकंजा कस लिया। पुलिस का बढ़ता दबाव देख आरोपी अजय बावरा पुत्र अनिल निवासी जैनपुर झंझेडी, मंगलौर ने रविवार को थाने पहुंचकर खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

Leave a Comment