देहरादून: आदर्श कॉलोनी, सुभाषनगर देहरादून में एक व्यक्ति के घर में चोरी हुई। विजेश कुमार अपने बेटे से मिलने गए थे और लौटने पर घर का ताला टूटा मिला। चोर 50 हजार रुपये, चांदी का सामान और अन्य कीमती वस्तुएं चुराकर ले गए।
क्लेमनटाउन थानाध्याय संदीप कुमार ने बताया कि मूलरूप से नावला जिला मुजफ्फरनगर निवासी विजेश कुमार हाल में सुभाष नगर की आदर्श कॉलोनी में रहते हैं। इनका बेटा मालसी में रहता है। रविवार सुबह दस बजे विजेश अपने घर का ताला लगाकर बेटे के पास मालसी चले गए। रात की करीब नौ बजे वापस लौटे तो देखा कि घर का ताला लटका मिला। चेक किए तो 50 हजार रुपए नगदी, चांदी का समान और कुछ अन्य कीमती समान चुराकर ले गए।
उन्होंने पुलिस को सूचना दी। चोरों का पता लगाने के लिए आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। थानाध्यक्ष संदीप कुमार ने बताया कि चोरों के गिरफ्तारी के लिए पहले उनकी पहचान की कोशिश की जा रही है।