हरिद्वार के ज्वालापुर की श्यामनगर कॉलोनी में एक गौवंश का कटा हुआ सिर मिलने से तनाव पैदा हो गया। देवभूमि भैरव सेना संगठन के कार्यकर्ताओं ने सिर को दुर्गा चौक पर रखकर जमकर हंगामा किया। पुलिस की ओर से कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर सिर को गड्ढे में दबाया गया।
पुलिस के मुताबिक, ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र की श्यामनगर कॉलोनी में एक गौवंश का कटा हुआ सिर सड़क किनारे पड़ा मिला। जानकारी मिलने पर देवभूमि भैरव सेवा संगठन के प्रदेश सचिव चरणजीत पाहवा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता श्याम नगर पहुंचे जहां उन्होंने जमकर हंगामा किया। आरोप लगाया कि बगल के एक मोहल्ले में गौकशी की जा रही है, उसी मोहल्ले से यह सिर यहां लाकर फेंका गया है।
