पुलिस ने दबोचा 5 हजार का ईनामी बदमाश
नाबालिग के अपहरण का था आरोपी, लड़की को सकुशल किया बरामद
उधमसिंह नगर: कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी ने खुलासा करते हुए बताया कि 15 जून 2023 को
रवि सिंह पुत्र रमेश सिंह ने बन्नाखेड़ा पुलिस को सूचना दी कि उसकी 15 वर्षीय नाबालिग बहन 13 जून 2023 की सांय से गायब है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना एसआई वेदप्रकाश सिंह के सुपुर्द की गई। विवेचक द्वारा उक्त अभियोग में राजेश कुमार पुत्र नरेश निवासी गुलाबगड़ी थाना सोरों जिला कासगंज यूपी को प्रकाश में लाया गया। अपहर्ता की तलाश तथा अभियुक्त गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास किए गए, लेकिन पता नहीं चला।
अभियुक्त की गिरफ्तारी वारंट तथा कुर्की का आदेश न्यायालय से प्राप्त कर कुर्की की गई। अभियोग की विवेचना उपनिरीक्षक कविंद्र शर्मा के सुपुर्द कर अभियुक्त की गिरफ्तारी व अपहर्ता की बरामदगी हेतु टीम गठित की। मोबाइल सर्विलांस की मदद से आरोपी के श्री गंगासागर राजस्थान में होने का पता चलने पर 18 फरवरी को मय हमराही उप निरीक्षक प्रियंका टम्टा एवं कांस्टेबल अमित कुमार थाना जवाहरनगर गंगासागर राजस्थान से आरोपी राजेश कुमार को लड़की और मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर लिया।