Udayprabhat
uttrakhandदेहरादून

देहरादून: डीएड के निर्देश पर 97 बुजुर्ग महिला को मिला न्याय

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देशन में जिला प्रशासन की टीम ने बुधवार को रायपुर क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित गैस गोदाम की भूमि पर भूमि के असली मालिक 97 वर्षीय बुजुर्ग महिला एवं उनकी 80 वर्षीय पुत्री को कब्जा दिला दिया। डीएम के जनता दर्शन कार्यक्रम में संज्ञान में यह मामला आया था, जिस पर जांच कराते हुए डीएम ने जिला प्रशासन की टीम को मौके पर भेजकर 3 जनवरी को गैस गोदाम सील करा दिया था। लीज समाप्त होने के बाद भी वर्षों से गैस गोदाम संचालित किया जा रहा था। गैस गोदाम भूमि के असली वारिस अपनी भूमि से कब्जा छुड़ाने के लिए 25 वर्षों से सरकारी कार्यालयों एवं कोर्ट कचहरी के चक्कर काट रहे थे।

जिलाधिकारी सविन बंसल के मामला संज्ञान में आते ही जांच बिठाई गई थी, जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर प्रशासन ने महिला को भूमि पर संचालित अवैध गैस गोदाम को सील करते हुए बड़ी कार्यवाही की गई थी। बुधवार को आखिरकार प्रशासन ने महिला को उनकी भूमि पर कब्जा दिलाकर न्याय की मिशाल पेश की।
जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में एसडीएम कुमकुम जोशी ने आज जिला प्रशासन एवं जिला प्रशासन के इस त्वरित एक्शन से जहां एक शारीरिक रूप से अक्षम 97 वर्षीय बुजुर्ग महिला लीला देवी और उनकी 80 वर्षीय पुत्री नीना गुरूंग को न्याय मिला, वहीं जिला प्रशासन के प्रति जनमानस का विश्वास बढा है।
अपनी संपत्ति की चाबी पकड़ते हुए महिला ने जिलाधिकारी सविन बंसल, एसडीएम कुमकुम जोशी तथा उनकी टीम को साधुवाद दिया। डीएम ने अवैध रूप से संचालित हो रहे गैस गोदाम का अविलम्ब लाईसेंस निरस्त करने के निर्देश दिए।

Leave a Comment