Udayprabhat
uttrakhand

कोटद्वार में बिना पंजीकरण के चल रहे मदरसे को प्रशासन ने किया सील… सभी मदरसों की होगी अब जांच

पौड़ी: कोटद्वार में प्रशासन ने सोमवार को कोटद्वार नगर निगम के अंतर्गत ग्रास्टनगंज में संचालित एक मदरसे को सील कर दिया गया. प्रशासन ने कहा कि क्षेत्र में सभी मदरसों की जांच होगी।  उपजिलाधिकारी सोहन सिंह सैनी ने बताया कि जांच के दौरान इस बात की पुष्टि हुई कि मदरसा बगैर मान्यता के संचालित हो रहा था. इस कारण मदरसे को सील कर दिया गया.

उपजिलाधिकारी ने बताया कि शासन से पहले से निर्देश जारी है कि क्षेत्र में जितने भी मदरसे संचालित हो रहे हैं, उसी क्रम में टीम बनाकर उनकी जांच की गई है. जिसमें ग्रास्टनगंज में एक मदरसा संचालित होता पाया गया, जिसमें उसका पंजीकरण नहीं था. वहीं एसडीएम द्वारा छापेमारी के दौरान कोटद्वार में मदरसे में 18 से 19 बच्चे पढ़ते हुए मिले.

Leave a Comment