Udayprabhat
uttrakhand

फरार नशा तस्कर ‘रावण’ गिरफ्तार, पुलिस की ऑपरेशन प्रहार में बड़ी कामयाबी

हरिद्वार: ऑपरेशन प्रहार के तहत नशा तस्करों के खिलाफ चल रही सख्त कार्रवाई में हरिद्वार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के एक पुराने मामले में फरार चल रहे आरोपी सचिन उर्फ रावण को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार  आरोपी 19 जून  को कृपाल आश्रम स्थित ग्राउंड से पकड़ा गया। सचिन पहले भी अवैध स्मैक तस्करी के मामलों में गिरफ्तार होकर जेल जा चुका है और अपने साथियों के साथ मिलकर नशे का अवैध कारोबार संचालित करने में सक्रिय रहा है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सचिन उर्फ रावण (उम्र 31 वर्ष), निवासी पंचायतदत्त रावली महदूद, थाना सिडकुल, हरिद्वार के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

Leave a Comment