Udayprabhat
uttrakhand

पुलिस ने दो नाबालिग बालिकाएँ सकुशल बरामद कर सौंपीं परिजनों को

उत्तरकाशी: चौकी डुण्डा पुलिस को सूचना मिली कि नेपाली मूल की दो नाबालिग बालिकाएँ घर से नाराज होकर कहीं चली गई हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी,  कमलेश उपाध्याय ने तत्काल बालिकाओं की तलाश के निर्देश दिए।

प्रभारी चौकी डुण्डा प्रकाश राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र तीन घंटे के भीतर दोनों बालिकाओं को अस्थल गांव के एक स्कूल से सकुशल बरामद कर लिया। जांच में सामने आया कि एक बालिका स्कूल जाने से आनाकानी और परिजनों की डांट से नाराज होकर अपनी सहेली के साथ स्कूल में ही छिप गई थी और आगे कहीं जाने की योजना बना रही थी।

पुलिस टीम ने दोनों बालिकाओं की काउंसलिंग कर उन्हें शिक्षा के महत्व, उज्ज्वल भविष्य और परिवार के मार्गदर्शन के बारे में समझाया। इसके बाद दोनों को सुरक्षित उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

Leave a Comment