Udayprabhat
accidentuttrakhand

उत्तराखंड में दर्दनाक सड़क हादसा, ऑल्टो कार 200 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन घायल

पिथौरागढ़: पिथौरागढ़-टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मरोड़ाखान और बापरू के बीच गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। एक ऑल्टो कार अचानक अनियंत्रित होकर लगभग 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

खाई में गिरते ही वाहन में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई और कार पूरी तरह जलकर राख हो गई। इस हादसे में कार के अंदर मौजूद दो लोगों की मौके पर ही जलकर मौत हो गई।

वहीं, हादसे के दौरान एक महिला और दो बच्चे गाड़ी से बाहर खाई में गिर गए, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की मदद से तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Leave a Comment