रुद्रप्रयाग| उखीमठ फॉरेस्ट एरिया(Ukimath Forest Area) में केदारनाथ(Kedarnath) वन्य जीव प्रभाग सुरक्षा के लिए अपग्रेड होने की तैयारी में है. इलाके में निगरानी रखने के लिए विभाग ड्रोन कैमरों(drone camera) की मदद लेगा. इसके लिए वन प्रभाग ट्रायल के लिए पांच ड्रोन कैमरे खरीदेगा. अभी इन कैमरों को ट्रा्यल के तौर पर खरीदा जा रहा है.
केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के अधीन सेंचुरी क्षेत्र का अधिकांश हिस्सा है. हालांकि इलाके में तुंगनाथ(Tungnath). चंद्रशिला समेत कई इलाकों में भारी संख्या में टूरिस्ट(tourist) आने के कारण लगातार सुरक्षा का खतरा बना रहता है. किसी भी प्रकार की अवांछनीय घटना पर नजर रखने के लिए ही वन प्रभाग ने ड्रोन कैमरे खरीदने का निर्णय लिया. वन कर्मियों द्वारा कैमरों के माध्यम से यहां का फीडबैक भी लिया जाएगा ताकि वन्य जीवों की सुरक्षा के लिए होने वाले कार्यों की और भी बेहतर रूपरेखा तैयार की जा सके.
