Udayprabhat
Breaking Newsuttrakhandराज्य

दूसरे दिन लगातार उत्तराखंड में भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर इतनी तीव्रता

उत्तरकाशी| उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. ये झटके करीब 11 बजकर 27 मिनट पर महसूस हुए, जिनकी रिक्टर पैमाने(Richter Scale) पर तीव्रता 3.3 मापी गई. झटके महसूस होने के बाद लोग दहशत में आ गए. व्यापारी और ग्रामीण अपने प्रतिष्ठानों और घरों से बाहर निकल आए.

उत्तराखंड(Uttarakhand) भूकंप के लिहाज से संवेदनशील माना जाता है. यहां अक्सर भूकंप के झटके महसूस होते हैं. शनिवार को उत्तरकाशी जिले में भूकंप आया. जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि भूकंप से नुकसान की कोई सूचना नहीं है. भूकंप का केंद्र उत्तरकाशी में ही था, जो दस किलोमीटर की गहराई में था.

  • शुक्रवार को बागेश्वर में महसूस किए गए थे झटके 

गौरतलब है कि एक दिन पहले ही यानी शुक्रवार को बागेश्वर(Bageshwar) जिले में भूकंप आया था. भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.3 मापी गई. 10 से 15 सेकंड तक झटके महसूस हुए। इस दौरान लोग घरों से बाहर निकल आये. भूकंप का केंद्र बागेश्वर ही बताया जा रहा है. इससे नुकसान किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ.

Leave a Comment