Udayprabhat
uttrakhandदेश

एसएसपी के नेतृत्व में NEET (UG) परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए पुलिस की तैयारी पूरी

हरिद्वार: हरिद्वार  में 21 जून 2026 को होने वाली NEET (UG)-2026 परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं नकल-रहित तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने व्यापक तैयारियाँ पूरी कर ली हैं।

एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देशों के अनुसार पूरे जनपद को 05 जोन और 12 सेक्टरों में विभाजित किया गया है तथा परीक्षा केंद्रों पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

पुलिस लाइन रोशनाबाद स्थित बहुद्देशीय हॉल में आयोजित ब्रीफिंग में एसपी क्राइम निशा यादव (नोडल अधिकारी) की अध्यक्षता में ड्यूटी पर लगाए गए पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सभी जवानों को सख्त चेकिंग करने, संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना उच्च अधिकारियों को देने के निर्देश दिए गए।

इसके साथ ही सभी पुलिसकर्मियों को समय से ड्यूटी प्वाइंट पर पहुंचने, मेटल डिटेक्टर सहित सभी सुरक्षा उपकरण समय पर प्राप्त करने और परीक्षा केंद्रों पर समय रहते व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

जनपद में कुल 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां पुलिस के साथ अन्य विभागों के कर्मचारी भी तैनात रहेंगे। संबंधित थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में परीक्षा केंद्रों के आसपास लगातार गश्त करेंगे, जबकि सभी सेक्टरों की निगरानी जोनल प्रभारियों द्वारा की जाएगी।

Leave a Comment