न्यूज डेस्क| उत्तराखंड में भारत नेट 2.0 प्रोजेक्ट (Bharat Net 2.0 Project) को भारत सरकार की हरी झंडी मिल गयी है. इसके तहत उत्तराखंड (Uttarakhand) के 12 हजार ग्राम इन्टरनेट (Internet) से जुडेंगे.
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत (CM Trivendra Singh Rawat) ने सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ( Ravishankar Prasad) से भेंट की. दोनों के बीच चारधाम क्षेत्र की डिजिटल कनेक्टिविटी (Digital Connectivity) को मज़बूत बनाने पर सहमति बनी और बॉर्डर एरिया (Border area) में इन्टरनेट कनेक्टिविटी के सुदृढ़ीकरण के लिये प्रोजेक्ट बनाने का भी निर्णय लिया गया.
चुनावों से पहले पुडुचेरी में गिरी कांग्रेस की सरकार, नारायणसामी साबित नहीं कर पाए बहुमत
मुख्यमंत्री ने सैद्धांतिक रूप से स्वीकृत भारतनेट फेज-2 परियोजना के प्रशासनिक एंव वित्तीय अनुमोदन शीघ्र करने का आग्रह किया.
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और केन्द्र सरकार के महत्वपूर्ण सहयोग से उत्तराखण्ड में बड़े पैमाने पर विकास कार्य हो रहे हैं. उत्तराखंड की कठिन भौगोलिक (Geography), महत्वपूर्ण सामरिक स्थिति (Strategical stand) और आपदा (Disaster) के प्रति संवेदनशीलता का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतनेट परियोजना की स्टेट-लेड माॅडल में समयबद्धता के साथ क्रियान्विति बहुत जरूरी है.
http://udayprabhat.co.in/hindi-news-state-uttarakhand-sidhhabali-baba-invited-in-mahakubh-mahaparv-to-take-holy-dip-in-ganges-river/
