Udayprabhat
uttrakhandराज्य

सड़क-पानी के लिए भरदार की जनता ने कलक्ट्रेट का किया घेराव, मांगे पूरी न होने पर अनशन की चेतावनी

  • भरदार पेयजल योजना से जलापूर्ति की मांग, फेज दो पर निर्माण कार्य हो शुरू
  • एक दर्जन स्वीकृत सड़कों पर हो निर्माण कार्य 
  • मांगें पूरी न होने पर एक अप्रैल से अनशन होगा शुरू

रुद्रप्रयाग| भरदार क्षेत्र की सड़क, पानी, संचार सहित कई समस्याओं को लेकर भरदार (Bhardar) जन विकास मंच के बैनर तले ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट का घेराव किया. आंदोलनकारियों (Protesters) ने चेतावनी दी कि एक महीने के भीतर भरदार पेयजल योजना ( Water Supply Project ) से जलापूर्ति, फेज टू (Phase 2) का निर्माण और स्वीकृत सड़कों का निर्माण नहीं हुआ तो क्रमिक और आमरण-अनशन शुरू किया जाएगा. इस मौके पर जिलाधिकारी(District Magistrate) के माध्यम से मुख्यमंत्री को भी ज्ञापन भेजा.

पूर्व जिला पंचायत सदस्य आशा डिमरी (Asha Dimri ) के नेतृत्व में पूर्वी और पश्चिमी भरदार की 29 ग्राम सभाओं की जनता ने कलक्ट्रेट का घेराव करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया.

भरदार जन विकास मंच के अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद डिमरी ने कहा कि 2006-07 में भरदार पेयजल योजना स्वीकृत हुई थी. 2010-11 में उत्तराखंड पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम ने निविदाएं निकाली और 2012-13 में निर्माण कार्य शुरू हुआ. पेयजल योजना से भरदार की 52 तोकों में पेयजल सप्लाई होनी थी. विभाग ने अभी तक योजना पर 25 करोड़ 44 लाख रुपए खर्च कर दिए गए हैं. इसके बावजूद पानी की एक बूंद भी नसीब हो पाई है. फेज टू के लिए सात करोड़ का आगणन भेजा गया है. जिसकी स्वीकृति अभी तक नहीं मिली है.

चुनावों से पहले पुडुचेरी में गिरी कांग्रेस की सरकार, नारायणसामी साबित नहीं कर पाए बहुमत

जनप्रतिनिधियों ने कहा कि भरदार क्षेत्र की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी. सरकार जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल-हर घर जल योजना संचालित कर रही है. इसके तहत गांवों में नल तो लगाए जा रहे हैं, लेकिन पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है. संचार क्रांति के इस युग में आज भी भरदार के ग्रामीण संचार सेवा से वंचित हैं. लंबे समय से ग्रामीण मोबाइल टॉवर की मांग कर रहे हैं.

उत्तराखंड क्रांति दल ने भी आंदोलन को पूर्ण समर्थन दिया. दल के युवा नेता मोहित डिमरी ने कहा कि राज्य बनने के बीस वर्षों बाद भी जनता मूलभूत सुविधाओं से महरूम है. क्रांति दल जनता से जुड़े हरेक आंदोलन में साथ है.

 

http://udayprabhat.co.in/hindi-news-state-uttarakhand-sidhhabali-baba-invited-in-mahakubh-mahaparv-to-take-holy-dip-in-ganges-river/

Leave a Comment