Udayprabhat
uttrakhand

उत्तराखंड: कैंडल मार्च निकाल नन्ही परी के लिए मांगा न्याय

देहरादून:  पिथौरागढ़ की मासूम बेटी के साथ 2014 में हल्द्वानी में बलात्कार और हत्या की वीभत्स घटना के मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा मुख्य आरोपी को वरी करने पर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं।

बुधवार को नन्ही परी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने कांग्रेस भवन से घंटागर तक कैंडल मार्च निकाला। उन्होंने कैंडल मार्च निकालते हुए नन्ही परी को श्रद्धांजलि अर्पित कर-सर्वोच्च न्यायालय से पुनर्विचार की अपील को और दोषियों को सख्त सजा दिलाने की मांग की। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि यह फैसला न्याय की

कैंडल मार्च निकालते कांग्रेसी।

आत्मा को आहत करता है। कांग्रेस पार्टी हर बेटी की सुरक्षा और सम्मान के लिए संघर्ष करती रहेगी। हम इस अन्याय के खिलाफ आवाज उठाते रहेंगे। इस दौरान महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष नजमा खान, सैनिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष दिनेश, पार्षद आयुष गुप्ता, पार्षद इतिहाद खान, यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बंटू ललित बद्री, बबलू पंवार, डीएवी अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, सुशीला बेलवाल शर्मा, सावित्री थापा उपस्थित रहे।

Leave a Comment