राष्ट्रीय महिला आयोग की रिपोर्ट में देहरादून देश के कुल 31 शहरों में अंतिम दस में
दिन में 70 व रात में 44 प्रतिशत अत्यधिक सुरक्षित या सुरक्षित महसूस करती हैं महिला
देहरादून : प्रदेश की अस्थायी राजधानी देहरादून महिलाओं के लिए देश के सबसे असुरक्षित शहरों में शुमार हो गया है। शहरों में महिला सुरक्षा को लेकर हाल में जारी राष्ट्रीय महिला आयोग की नेशनल एन्युअल रिपोर्ट एंड इंडेक्स (नारी-2025) में देहरादून देश के कुल 31 शहरों में अंतिम दस में शामिल है। रिपोर्ट के मुताबिक महिलाओं के लिए सुरक्षित शहरों में देहरादून का रैंक 24वां है। देहरादून का सूचकांक पर स्कोर 60.6 प्रतिशत है जो राष्ट्रीय औसत 64.6 से कम है। देश में नागालैंड की राजधानी कोहिमा को 82.9 फीसद के शीर्ष स्कोर के साथ महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित शहर है जबकि झारखंड की राजधानी रांची देश में सबसे निचले पायदान पर है। उत्तराखंड के पड़ोसी राज्य हिमाचल की राजधानी शिमला महिला सुरक्षा के मामले में देश में 11वां स्थान पर है।
देहरादून में सर्वेक्षण में लगभग आधी महिलाओं ने शहर को सुरक्षित या अत्यधिक सुरक्षित माना, जबकि राष्ट्रीय औसत 60 प्रतिशत है। अन्य 41 प्रतिशत ने अपनी सुरक्षा के बारे में तटस्थ राय दी। जब बकि 10 प्रतिशत ने कहा कि वे असुरक्षित या अत्यधिक असुरक्षित महसूस करती हैं। अध्ययन में दिन और रात में महिला सुरक्षा के बीच धारणाओं में एक स्पष्ट अंतर भी उजागर हुआ है। दिन उजाले में 70 प्रतिशत महिलाएं अत्यधिक सुरक्षित या सुरक्षित महसूस करती हैं। जबकि रात के अंधेरे
में केवल 44 प्रतिशत अत्यधिक सुरक्षित या सुरक्षित महसूस करती हैं।
नौ सबसे कम सुरक्षित शहर-
शहर – रैंक
चेन्नई-21
लुधियाना- 22
रायपुर- 23
देहरादून- 24
जयपुर- 25
पटना- 26
फरीदावाद- 27
दिल्ली- 28
कोलकाता 29
श्रीनगर- 30
रांची- 31
देश के नौ सबसे सुरक्षित शहर-
शहर – रैंक
कोहिमा- 1
विशाखापत्तनम – 2
भुवनेश्वर- 3
आइजोल- 4
गंगटोक- 5
ईटानगर- 6
मुंबई- 7
हैदरावाद- 8
बैंगलुरु- 9
