Udayprabhat
uttrakhandराज्य

देश भर में आज काला दिन, पुलवामा हमले के शहीदों को जनता ने दी श्रद्धांजलि

न्यूज डेस्क| आज से दो साल पहले पुलवामा (Pulwama) में सीआरपीएफ (CRPF) के काफिले पर हुए हमले ने सारे देश के सम्मान को हिला के रख दिया था. आतंकी संगठन (Terrorist Organization) जैश-ए-मौहम्मद (Jaish-E-Mohmmed) ने लगभग 350 किलो IED से भरी SUV कार CRPF के 78 ट्रकों के काफ़िले से ले जाकर टकरा दी. इस आतंकी हमले में देश के 42 जवान शहीद हो गए थे. इन जवानों में 2 उत्तराखंड (Uttarakhand) से भी थे.

हमले की दूसरी बरसी पर उत्तराखंड राज्य के विभिन्न इलाकों में राजनीतिक पार्टियों (Political Parties), स्कूली छात्रों ( Students) और संगठनों ने शहीदों को श्रद्धांजलि (Homage) दी.

देहरादून| हिन्दु युवा वाहिनी (Hindu Yuva Vahini) महिला मोर्चा द्वारा आज शाम को गांधी पार्क गेट (Gandhi Park Gate) पर पुलवामा हमले मे हुये शहीदो की याद मे श्रदाजलीं अर्पित करी गई जिसमे संगठन ने शहीदों को श्रन्दाजली अर्पित की व 2 मिनट का मौन रखकर वीर शहीदों को याद किया.

Flood Update : 204 लापता, 50 शव बरामद और 25 की हुई शिनाख्त, जानें सभी अपडेट | UdayPrabhat

कोटद्वार| स्थानीय गढ़वाल टाकीज स्थित कांग्रेस (Congress) र्कायालय में कांग्रेस जनों द्वारा पुलवामा (Pulwama) में आतंकी हमले में शहीद हुए अर्धसैनिक बल सीआरपीएफ के जवानों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई तत्श्चात एक सभा मे 2 मिनट का मौन रखकर श्रीद्धांजलि दी गई.

कोटद्वार| भाबर क्षेत्र के वार्ड 39 झंडीचौड़ में स्थानीय ग्रामीणों द्वारा 14 फरवरी को पुलवामा में हुए हमले में 40 शहीद जवानों को याद करते  हुए 2 मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. वहीं भारत की आन बान शान तिरंगे को फहराया गया. इस मौके पर शहीदों को नमन कर उनकी पुण्य आत्माओं की शांति के लिए पाठ किया गया.

ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि

किरतपुर| साई ताइक्वांडो एकेडमी पर पुलवामा टेरर अटैक हमले में हुए शहिदो को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी गई. एकेडमी के सेक्रेटरी व कोच हिमांशु भारती ने बताया के जहां दुनिया भर के लोग प्यार के नशे में डूबे हुए हैं वहीं भारत में उन शहीदों को याद किया जा रहा है जो 14 फरवरी 2019 को पुलवामा टेरर अटैक मे शहीद हो गए थे.

 

Leave a Comment