Udayprabhat
uttrakhandखेल

देहरादून में सनातन प्रीमियर लीग के ट्रायल 6 और 7 फरवरी से शुरू, SPL में विजेता टीम को मिलेगा 31 लाख रुपये

सनातन प्रीमियर लीग के लिए देहरादून में 6 और 7 फरवरी को होगा ट्रायल
SPL में विजेता टीम को 31 लाख रुपये और उपविजेता टीम को 15 लाख रुपये दिए जाएंगे

देहरादून: देहरादून में क्रिकेट, संस्कृति और जीवन मूल्यों के संगम के रूप में सनातन प्रीमियर लीग (एसपीएल) के पहले सीजन की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में 6 और 7 फरवरी को अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी (एसीए) ग्राउंड, नेशनल स्कूल ऑफ क्रिकेट, देहरादून में निःशुल्क ट्रायल आयोजित किए जा रहे हैं। ट्रायल में बड़ी संख्या में युवा खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।

एसपीएल का पहला सीजन मार्च 2026 में आयोजित होगा। लीग के संस्थापक विजय शर्मा हैं, जबकि सह-संस्थापक देव जोशी और आनंद मिश्रा हैं। आयोजन सनातन क्रिकेट क्लब द्वारा किया जा रहा है। ट्रायल में 15 से 40 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। चयनित खिलाड़ियों को विशेष प्रशिक्षण शिविर के बाद 12 से 15 मार्च के बीच इंदौर में होने वाले मुख्य टूर्नामेंट में खेलने का अवसर मिलेगा।

आयोजकों का उद्देश्य जमीनी स्तर की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच देना और युवाओं को अनुशासन, सकारात्मक सोच व सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ना है। लीग को कई संतों और आध्यात्मिक गुरुओं का मार्गदर्शन प्राप्त है।

एसपीएल में विजेता टीम को 31 लाख रुपये और उपविजेता को 15 लाख रुपये दिए जाएंगे। साथ ही उत्कृष्ट खिलाड़ियों को कार, बाइक और नकद पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे। आयोजकों के अनुसार, लीग से होने वाली आय सामाजिक कल्याण के कार्यों में भी उपयोग की जाएगी।

Leave a Comment