Udayprabhat
uttrakhandदेहरादून

गृहमंत्री अमित शाह को ज्ञापन देने जा रही महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोका, पार्टी ने जताया विरोध

एपस्टीन फाइल में नाम आने पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के इस्तीफे की मांग

देहरादून: महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के उत्तराखंड आगमन के अवसर पर प्रदेश से जुड़े कई ज्वलंत मुद्दों को लेकर ज्ञापन देने का प्रयास किया। ज्योति रौतेला ने कहा कि उत्तराखंड में विग‌ती कानून व्यवस्था, प्रदेश की बेटी अंकिता भण्डारी हत्याकांड में अब तक पूर्ण न्याथ न मिलना, प्रदेश में लगातार बढ़ते अपराध, महिलाओं की असुरक्षा, चहती महंगाई, बढ़‌ती बेरोजगारी तथा आम जनता से जुड़े अन्य गंभीर मुद्दों को लेकर गृहमंत्री को ज्ञापन दिया जाना था। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चित जेफरी एपस्टीन से जुड़ी फाइल में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का नाम सामने आने की खबरों को लेकर भी निष्पक्ष जांच और उनके इस्तीफे की यांग ज्ञापन में शामिल थी।

प्रदेश अध्यक्ष रौतेला ने बताया कि महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता गृहमंत्री को लोकतांत्रिक तरीके से ज्ञापन देने के लिए जा रही थीं. लेकिन पुलिस द्वारा उनहें काफी समय तक रोके रखा गया। महिला कांग्रेस को अध्यक्ष ने कहा कि मौके पर मौजूद किसी भी प्रसासनिक अधिकारी ने ज्ञापन लेने की जहमत तक नहीं उठाई। प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेलां ने बताया कि जय उन्होंने इस पर नाराजगी व्यक्त की तो यहां भारी पुलिस बल के बीच ध क्का-मुक्की की स्थिति बन गई, जिसमें उन्हें चोटें भी आई। इसके बाद भी बिना ज्ञापन लिए उन्हें और उनकी महिला साथियों को वहां से अपिकंश कोतवाली ले जाया गया।

इस पूरे घटनाक्रम पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए रौतेला ने कहा कि लोकतंत्र में जनप्रतिनिधियों और राजनीतिक संगठनों को अपनी चात रखने का अधिकार है। उन्होंने कहा गृहमंत्री अमित शाह कंवत किसी एक राजनीतिक दल के गृहमंत्री नहीं हैं, बल्कि पूरे देश के गृहमंत्री हैं। वे जब भी उत्तराखंड आते हैं, तो यहां की जनता से जुड़े ज्वलंत मुद्दों को सुनने के बजाय विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास करते है। उन्होंने कहा कि भी हम जनहित के मुद्दों को लेकर उनसे मिलने का प्रयास करते हैं, हमें रोक दिया जाता है या गिरफ्तार कर लिया जाता है। महिला कांग्रेस को अध्यक्ष ने कहां कि उत्तरातांक में लगातार बिगड़‌ती कानून व्यवस्था, महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध, युवाओं में बढ़ती बेरोजगारी और आम जनता पर बढ़ती महंगाई का बोझ गंभीर चिंता का विषय है।

इसके साथ ही अंकिता भण्डारी हत्याकांड में कथित बीआईपी की पहचान आज तक सार्वजनिक न होना न्याय व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। ज्योति रौतेला ने कहा कि जेफरीन एकटीन से संबंधित सिंह पुरी का नाम सामने आने के मामले में पारदर्शिता और नैतिक जवाबदेही के लिए निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए तथा जांच पूरी होने तक उनसे इस्तीफा लिया जाना चाहिए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि प्रदेश और देश से जुड़े इन ज्वलंत मुद्दों पर सरकार द्वारा गंभीरता से संज्ञान नहीं लिया गया तो उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस जनहित को मुद्दों को लेकर प्रदेशभर में व्यापक आंदोलन करने के लिए चाध्य होगी।

इस अवसर पर वरिष्ठ महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष आशा मनोरमा शर्मा, महानगर अध्यक्ष उर्मित्ता बीवियाल थापा, जिला अध्यक्ष पणुयादून अंशुल त्यागी, जिला अध्यक्ष हरिद्वार अंजू मिश्रा, महासचिव निधि नेगी, अनीता सकलानी, गहासचिव दीपा चौहान, भावना शर्मा, नितिन उनियाल, गौरव रावत आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment