देहरादून के संस्थान ने फिर लहराया सफलता का परचम, छात्रों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का दिखा असर
देहरादून: AFCAT-1 2026 के घोषित परिणामों में देहरादून स्थित ड्रीमर्स एड्यू हब के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता का नया रिकॉर्ड बनाया है। गुरुवार सुबह करीब 10 बजे घोषित हुए परिणामों में संस्थान के 35 में से 28 छात्रों ने परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर संस्थान और अपने परिवार का नाम रोशन किया।
संस्थान के अनुसार AFCAT बैच के कुल 35 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 28 छात्रों ने सफलता हासिल की। इसे संस्थान में दी जा रही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नियमित अभ्यास और अनुशासित तैयारी का परिणाम माना जा रहा है।
सफल होने वाले छात्रों में श्रेया, अंशुल, वंश, कुणाल, प्रीत, प्रशांत, प्रज्ञा, राधिका, आकाश, तनिष्क, अजय, मीनाक्षी, विकास, अनुज, उज्ज्वल, एन. श्रीनिवास, दिव्यांशी, रितेश, आकाश, तुषार, सानिया, आदित्य, नमन, अखिलेश, अभय, आशीष और सूर्या शामिल हैं।

इस उपलब्धि पर ड्रीमर्स एड्यू हब के संस्थापक हरिओम चौधरी ने कहा कि यह सफलता छात्रों की मेहनत और शिक्षकों के समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य केवल परीक्षा पास कराना नहीं, बल्कि देश के लिए समर्पित और सक्षम अधिकारी तैयार करना है। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी सफल छात्र आगे SSB इंटरव्यू में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे और भारतीय वायुसेना में अधिकारी बनकर देश की सेवा करेंगे।
वहीं सह-संस्थापिका अंकिता तनेजा ने सफल छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि हर उस छात्र की है जिसने पूरे विश्वास और अनुशासन के साथ तैयारी की। उन्होंने कहा कि ड्रीमर्स में छात्रों को सही दिशा, व्यक्तिगत मार्गदर्शन और सकारात्मक माहौल देने का लगातार प्रयास किया जाता है।
परिणाम घोषित होने के बाद छात्रों और अभिभावकों में खुशी का माहौल है। इस सफलता के साथ ड्रीमर्स एड्यू हब ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि डिफेंस परीक्षाओं की तैयारी के लिए यह देहरादून के अग्रणी संस्थानों में से एक है।
